Eid in Saudi Arab: ईद-उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr) इस्लाम धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। रमज़ान के पाक महीने के खत्म होने के ठीक अगले दिन यह त्योहार मनाया जाता है। रमज़ान (Ramadan 2025) के तीसरे असरे की शुरुआत के साथ ही बाजारों में ईद (Eid 2025) की रौनक़ नज़र आने लगी है। रमज़ान में पूरे महीने भर मुस्लिम समुदाय के लोग रोज़ा रख कर अल्लाह की इबादत करते हैं। ऐसे में उन्हें ईद का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है।
रमज़ान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है, ऐसे में इस साल ईद किस दिन मनाई जाएगी इस बात को लेकर चर्चा हो रही है। अरब देशों में भारत से एक दिन पहले ईद (Eid al Fitr 2025) का त्योहार मनाया जाता है इसलिए इस बात की भी चर्चा हो रही है कि सऊदी अरब में किस दिन ईद (Eid in Saudi Arab) मनाई जाएगी। भारत की बात करें तो ईद-उल-फ़ित्र (Eid al Fitr) 31 मार्च या 1 अप्रैल को होने की संभावना है। आईए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि सऊदी अरब में किस दिन ईद ( Eid in Saudi Arab) मनाई जाएगी।
सऊदी अरब में कब है ईद (Eid al Fitr 2025 in Saudi Arab)
खगोलविदों के अनुसार, इस साल सऊदी अरब में 29 मार्च को चांद दिखने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए इस साल सऊदी में ईद (Eid in Saudi Arab) 31 मार्च को पड़ने की संभावना है। इस लिहाज से चांद 30 मार्च को दिखेगा। हालांकि, चांद 29 मार्च को दिखाई दिया तो ईद 30 मार्च को ही हो सकती है क्योंकि सऊदी अरब में रमज़ान ( Ramadan 2025 ) की शुरुआत 1 मार्च को हुई थी। इस साल पाकिस्तान में भी ईद (Eid al Fitr 2025 in Pakistan) 31 मार्च को होने की संभावना है क्योंकि वहां 30 मार्च को चांद के दिखने की संभावना जताई गई है।
खगोलविदों के अनुसार 30 मार्च को दुनिया के अधिकतर हिस्सों में जहां मौसम साफ रहेगा वहां चांद दिखाई देगा। खगोलविदों का कहना है कि 30 मार्च को इसलाम के केंद्र मक्का में चंद्रमा की आयु 28 घंटे 38 मिनट होगी, जबकि 30 मार्च को पाकिस्तान के कराची में चंद्रमा की आयु 26 घंटे 50 मिनट की होगी।
यूएई, सऊदी अरब सहित खाड़ी देशों में ईद की छुट्टियों की घोषणा
Eid Holidays 2025 UAE : इस्लाम धर्म के फॉलोअर्स की एक बड़ी आबादी सऊदी अरब, यूएई, मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों के अलावा पश्चिमी देशों में भी रहती है। सऊदी अरब में रमज़ान (Ramadan 2025) माह की शुरुआत 1 मार्च को हुई थी, इस लिहाज से वहां ईद (Eid in Saudi Arab ) 30 मार्च या 31 मार्च को मनाई जाएगी।
उधर, यूएई सरकार ने ईद (Eid al Fitr 2025) के लिए छुट्टियों की पहले से ही घोषणा की है। यदि यूएई में रमज़ान 30 मार्च को खत्म होता है तो छुट्टियों को 2 अप्रैल तक बढ़ा दिया जाएगा। यूएई सरकार ने एलान किया है कि चांद की निगरानी करने वाली समिति ईद (Eid al Fitr 2025) का चांद देखने के लिए 29 मार्च से निगरानी करेगी, यदि 29 मार्च की शाम को ही चांद दिखता है तो ईद (Eid) की छुट्टी 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को होगी, अन्यथा 30 को चांद दिखता है तो ईद (Eid al Fitr 2025) की छुट्टी 31 मार्च और 1 व 2 अप्रैल को रहेगी। (eid holidays 2025 uae)
इंडिया में कब मनाई जाएगी ईद ? (Eid 2025 in India )
यदि आप यह सर्च कर रहे हैं कि सऊदी अरब में ईद (Eid in Saudi Arab or Eid in Saudi Arabia 2025) कब मनाई जाएगी तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल साबित हो सकता है।