Site icon Festivals Now

Ramzan Eid 2025 : इंडिया में कब मनाई जाएगी ईद- 31 मार्च या 1 अप्रैल ?

Eid Mubarak 2025 (Ramzan Eid 2025) Eid al fitr

Eid Mubarak 2025 (Ramzan Eid 2025) Eid al fitr

Ramzan Eid 2025: ईद-उल-फ़ित्र (Eid al-Fitr) इस्लाम धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक है। रमज़ान के पाक महीने के पूरा होने के ठीक अगले दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है। रमज़ान (Ramadan 2025) के तीसरे असरे की शुरुआत के साथ ही बाजारों में ईद की रौनक़ नज़र आने लगी है। रमज़ान में पूरे महीने भर मुस्लिम समुदाय को लोग रोज़ा रख कर अल्लाह की इबादत करते हैं। सुबह में सेहरी और शाम की इफ्तारी के अलावा, रोज़ेदार दिनभर न तो पानी पीते हैं और न ही कोई चीज खाते हैं। रमज़ान के खत्म होते ही, चांद की दीद के साथ ईद का त्योहार आता है। ईद-उल-फित्र को ‘मीठी ईद’ (Meethi Eid) या ‘रमज़ान ईद’ (Ramzan Eid 2025) भी कहा जाता है। इस साल रमज़ान (Ramadan 2025) की शुरुआत 2 मार्च से हुई थी। ऐसे में इस वर्ष ईद-उल-फित्र (Eid al Fitr 2025) किस दिन मनाई जाएगी, इसे लेकर चर्चा की जा रही है। इस वर्ष ईद-उल-फित्र (Eid al Fitr 2025) 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को मनाई जा सकती है। हालांकि चांद की दीद के हिसाब से तारीख में थोड़ा बदलाव हो सकता है। वहीं, इंडिया में शब-ए-कद्र (Shab e Qadr 2025) 27 मार्च की रात मनाया जाएगा।

इंडिया में चांद और ईद (Ramzan Eid 2025)

इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, रमज़ान के अगले महीने यानी शव्वाल के पहले दिन ही ईद मनाई जाती है। इंडिया में चांद की दीद के साथ 2 मार्च से रमज़ान की शुरुआत हुई थी और शव्वाल का चांद दिखने के साथ ही रमज़ान की महीना खत्म होगा और ईद मनाई जाएगी। इंडिया में इस साल ईद 31 मार्च (सोमवार) या 1 अप्रैल (मंगलवार) को मनाई जाने की संभावना है। रमज़ान का महीना 29 या 30 दिनों का होता है, इसलिए इस साल ईद 31 मार्च या 1 अप्रैल 2025 को मनाई जा सकती है। यदि चांद 30 मार्च को दिखता है तो ईद सोमवार, 31 मार्च को मनाई जाएगी और अगर चांद 31 मार्च को दिखता है तो ईद मंगलवार, 1 अप्रैल 2025 को मनाई जाएगी।

इंडियन गवर्नमेंट के कैलेंडर में ईद (Ramzan Eid 2025) की छुट्टी

इंडियन गवर्नमेंट के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार ईद (Ramzan Eid 2025) की छुट्टी सोमवार, 31 मार्च को है। हालांकि यह पूरी तरह से चांद दिखने पर निर्भर है कि ईद कब मनाई जाएगी। जिस दिन शाम को ईद चांद दिखाई देता है, ईद उसके अगले दिन सेलिब्रेट की जाती है।

सऊदी अरब और पाकिस्तान में एक ही दिन ईद पड़ने की संभावना

चांद विशेषज्ञों के अनुसार, इस बात की प्रबल संभावना है कि पाकिस्तान में ईद-उल-फ़ित्र (Ramzan Eid 2025) 31 मार्च को मनाई जाएगी क्योंकि वहां चांद के 29 मार्च को दिखने की संभावना है। वहीं विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इस साल सऊदी अरब में 29 मार्च को चांद दिखने की कोई संभावना नहीं है, इसलिए इस साल पाकिस्तान और सऊदी अरब में ईद-उल-फ़ित्र (Eid al fitr in Saudi, Eid in Saudi Arab) एक ही दिन पड़ने की संभावना है।

चांद विशेषज्ञों के अनुसार 30 मार्च को दुनिया के अधिकांश हिस्सों में जहां मौसम साफ होगा वहां चांद दिखाई देगा। विशेषज्ञों के अनुसार 30 मार्च को इस्लामी शहर मक्का में चंद्रमा की आयु 28 घंटे 38 मिनट होगी, जबकि 30 मार्च को कराची में चंद्रमा की आयु 26 घंटे 50 मिनट होगी। आपको बता दें कि पाकिस्तान सरकार के बाद सिंध सरकार ने भी 31 मार्च से 2 अप्रैल तक ईद की छुट्टियों की घोषणा की है। इस बीच ईद-उल-फ़ित्र (Eid ul Fitr) का चांद देखने के लिए 30 मार्च को इस्लामाबाद में केंद्रीय रुएत-ए-हिलाल समिति की बैठक बुलाई गई है।

यूएई सहित अरब देशों में ईद (Ramzan Eid 2025) की छुट्टियों की घोषणा

मालूम हो कि इस्लाम धर्म के अनुयायियों की एक बड़ी आबादी सऊदी अरब, यूएई मध्य पूर्व के अन्य हिस्सों के अलावा पश्चिमी देशों में भी रहती है। सऊदी अरब में रमज़ान (Ramadan 2025) की शुरुआत 1 मार्च को हुई थी, इस हिसाब से वहां ईद (Ramzan Eid 2025) 30 मार्च या 31 मार्च को मनाई जाएगी। वहीं, यूएई सरकार ने ईद पर छुट्टियों की पहले से घोषणा कर दी है। यदि यूएई में रमज़ान का पाक महीना 30 मार्च को ख़त्म होता है, तो छुट्टियों को 2 अप्रैळ तक बढ़ा दिया जाएगा। यूएई सरकार ने कहा है कि चांद की निगरानी करने वाली समिति ईद का चांद देखने के लिए 29 मार्च से निगरानी करेगी, यदि उसी दिन शाम को चांद दिखता है तो ईद की छुट्टी 30, 31 मार्च और 1 अप्रैल को होगी।

ईद (Ramzan Eid 2025) का महत्व

ईद-उल-फ़ित्र मुस्लिमों का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे रमजा़न के पाक महीने के खत्म होने के बाद मनाया जाता है। यह दिन मुस्लिमों के लिए आभार, खुशी और समृद्धि का प्रतीक है। ईद (Ramzan Eid 2025) का महत्व:

मुसलमान रमज़ान के पाक महीने में पूरे महीने भर रोजा रखते हैं, जो खुदा के प्रति आस्था और परिश्रम दर्शाता है। ईद-उल-फ़ित्र (Eid al Fitr or Ramzan Eid 2025) रमज़ान के एक महीने के रोजों के बाद मनाई जाती है, जो एक प्रकार से तपस्या क् आनंद और खुशियों का पर्व है।

रमज़ान के पूरे महीने मुस्लिम रोज़े की हालत में अपनी गलतियों से तौबा करते हैं और अल्लाह से माफी मांगने के लिए इबादत करते हैं। ईद (Ramzan Eid 2025) के रूप में उन्हें अपने रोज़ों के फल के रूप में खुशी और अल्लाह का आशीर्वाद मिलता है।

Read About Festivals.com

Exit mobile version